Wednesday, July 3, 2024

मैं अकेला

मेरे कल वाले मुझसे 

कल मेरी मुलाकात हुई

तो मैंने उससे उसकी 

"खुशहाली" ......

पूछ ही ली...

क्यों की मैं जानता था

के वो चाहता था 

के कोई  ऊसे उसकी

खुशहाली तो पूछ ले ......


वैसे हाल बुरे उसके भी न थे 

नही हीं मेरे हैं...

पर  हालात ही कुछ ऐसे थे

के वो सोचता था 

और मैं भी सोचता हूं

के कोई तो हमसे हमारी 

"खुशहाली" ही पूछ ले .....


Thursday, May 30, 2024

अब अगर 

हिसाब ही पूरा करना है 

तो सुनो

वो सिक्के भी जोड़ लेना 

जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए 

हवा में उछालें हैं.....

और वो भी 

जो रिश्ते को बचाने के लिए 

गंगा में डाले हैं......

Wednesday, March 27, 2024

दरवाजे पे हैं मेरे खड़े 

ना जाने कितने ही कर्जे

कई चुकाने है मुझे ...

 तो कुछ आने भी है मेरे


सोचता हूं साभिका 

हिसाब एक दिन करवा दूं...

किसी से माफी मांग लूं  झुक्के 

और किसीको माफ भी कर दूं ।


कई ऋण हैं

जो मेरे द्वार पे

 आके खड़े हुए 

बहोत से है

चुकाने और 

कुछ मेरे भी आने है

सोचता हूं एक दिन मैं

सब हिसाब करवा दूं

किसी से क्षमा मांग लूं  

किसीको माफ मैं कर दूं


तेरे किसी भी सवाल का जवाब 

तो हमने कभी न पाया था..

इसी लिए तो लिखी हर नज़्म को

किताबों में ही छुपाया था ...

पहले तो बस अल्फाज थे

फिर अरमान बन गए

दिले तमन्ना कभी....

कभी ईमान बन गए

जिंदगी के आसमां में

नजाने कितने ही सूरज

कई दिनों के मेहमान बन गए ।

 

न कभी मैंने साथ मांगा था

न ही देनेवाला हाथ मांगा था

फिर भी तुम साथ चले थे 

चार पल के लिए ही सही 

हस खेल कर बोले थे ....

कभी दूर से ही सही

मुस्कुरा तो दिया कर....

ऐ जिंदगी ।

हमें भी तस्सली हो ....

के थोडेसे जिंदा हम भी  हैं। ।

Tuesday, March 19, 2024

मशरूफ

ना तुम्हें कोई तकलीफ हो 
ना हमें कोई तकलीफ हो
हम हमारी दुनियाँमें मशरूफ...
तुम तुम्हारी दुनियाँमें मशरूफ हो ।

पर एक बात बतानी थी  
मशरूफियत के लिए 
तुम्हारी एक दुनिया है ...
हमारे तो बस एक तुम ही हो ...!!!!

Friday, February 9, 2024

 Thodisi naraj lagati .....

Kabhi pareshaan...

to Kabhi anjaan ho jaati hai..


Haske khil-khilake 

Gale lag jaati...

to Kabhi bas doorse muskuraati hai...


Chahe Jaise Bhi Ho "Zindagi"..... 

Hame to Apna hi Leti Hai !!!

देखें हैं हमने हजारों ख्वाब 
ओर हजारों को तुटते भी देखा हैं...
पर कल रात  वो ख्वाब भी आया
जीसने हमें ही तोड कर रखा हैं...

कागज की कष्टी leke  वो
तुफानो में चली गयी ...
चमन भी ना देखा तान्हा कभी
वो रन ही  आकेली गयी




Friday, January 26, 2024

Talash


kuch Khoya Hai maine Apna Shayad


..Yaa Mai Hi Khoyaa Hua Hissa Hoon 


Apanihi Talash mein Phirta hun ab


.. Main Ek Bhoola Bisra sa Kissa hoon


Thursday, November 30, 2023

मनाच्या तळाशी ,स्वप्नांच्या अगरबत्त्या

सुगंध देऊन राख होतात.......

कपरापरी ईच्छा साऱ्या 

हवेमध्येच विरून जातात.....

जीवनाच्या देवतेला
 
नित अश्रूंची फुले वाहिलेत ....

आनंदाचे सोहळे आम्ही  

कोनाड्यातच बसून पाहिलेत ...

मैं अकेला

मेरे कल वाले मुझसे  कल मेरी मुलाकात हुई तो मैंने उससे उसकी  "खुशहाली" ...... पूछ ही ली... क्यों की मैं जानता था के वो चाहता था  के...